करुणा फाउंडेशन के तत्वाधान पर कलेक्टर परिसर में किया गया वृक्षारोपण


गैंदलाल मरकाम संवाददाता
जिला नारायणपुर की रिपोर्ट




करुणा फाउंडेशन के तत्वाधान पर कलेक्टर परिसर में किया गया  वृक्षारोपण


कलेक्टोरेट परिसर में किया गया वृक्षारोपण
कलेक्टर ने लगाया काजू का पौधा
पुलिस अधीक्षक, सीईओ एवं अन्य अधिकारियों ने भी रोपे पौधे

नारायणपुर - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव सहित अन्य अधिकारियांे ने कलेक्टोरेट परिसर में पौधे लगाये। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव ने काजू के पौधे लगाये। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग एवं एसडीएम श्री दिनेश नाग ने करंज के पौधे रोपे। कलेक्टर श्री सिंह ने लगाये गये सभी पौधों को सुरक्षित रखते हुए देखभाल की जिम्मेदारी लेने के साथ समय-समय पर देखरेख करने की बात कही। इसके साथ ही जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूल, आश्रम-छात्रावास परिसर एवं खाली जमीन पर फलदार एवं छायादार पौधे लगाये की बात कही।

वृक्षारोपण कार्यक्रम करूणा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कर इस वृक्षारोपण कार्य का आरंभ किया गया है। करूणा फाउंडेशन द्वारा आगामी दिनों में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सरकारी अस्पताल, रक्षित निरीक्षक कार्यालय के अलावा अन्य शासकीय एवं खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि पर वृक्षारोपण का कार्य किया जायेगा।  इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सर्वश्री धनराज मरकाम, वैभव क्षेत्रज्ञ, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव, टीआई श्री प्रशांत राव के अलावा कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी-कर्मचारी सहित करूणा फाउंडेशन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Narayanpur Police & karuna foundation teem

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति