दो दिवसीय शिविर में दिव्यांग जनों को समाज कल्याण विभाग की ओर से सहायक उपकरण प्रदान किया गया।


गैंदलाल मरकाम के साथ
संतनाथ उसेंडी की रिपोर्ट.
9407674348

दो दिवसीय शिविर में दिव्यांग जनों को समाज कल्याण विभाग की ओर से सहायक उपकरण प्रदान किया गया।

नारायणपुर गुडरीपारा शांतिनगर में कोरोना फाउंडेशन तत्वधान में जिला प्रशासन ने शिविर का आयोजन किया था जिसमें समाज कल्याण विभाग नारायणपुर ने राज्य की केंद्रीय पेंशन योजना के तहत जिसे लाभ नही मिला है शिविर के माध्यम से श्रीमती बरका मिहिर, उप संचालक समाज कल्याण ने
 गुडरीपारा में 52 लोगों को और शांतिनगर में 32 से अधिक लोगों को शिविर के आये दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण,ट्राईसाइकिल ,वृत्तछड़ी, कान की मशीन आदि से प्रदाय किया गया। बता दे की गुडरीपारा एवं शांतिनगर के नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार जो शासकीय योजनाओं से वंचित है, तथा सुभेद्य स्थिति में जीवन यापन कर रहे है। उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन आज गुडरीपारा में किया गया। जिनमें पंचायत एवं समाज कल्याण, श्रम, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, खाद्य, जनपद पंचायत तथा नगर पालिका तथा राजस्व संबंधी कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा आवेदन प्राप्त किये। शिविर में करूणा फाउडेंशन की टीम ने व्यवस्था बनाये रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।