विधायक चंदन कश्यप ने नारायणपुर बारसूर सड़क निर्माण कार्य का मंदोडा पहुंच लिया जायजा सड़क निर्माण कार्य मे गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के अधिकारियों को दिए निर्देश -


REPOTER
GENDLAL MARKAM  NARYANPUR. 9407674348

नारायणपुर – नारायणपुर जिले के विधायक चंदन कश्यप नारायणपुर से बारसूर मार्ग के सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह के साथ घोर नक्सल प्रभावित कडेनार के मंदोडा गांव तक पहुचे । सड़क निर्माण कार्य तेजी से करने व निर्माण कार्य मे गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए ।वही कंहारगांव में महिला समूह से मिल गांव के बारे में पूछा व गांव की मूलभूत समस्याओं से महिला समूह ने अवगत कराया जिसका निराकरण जल्द कराने की बात कही । वही जिला कलेक्टर महिला समूह के द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में उनसे पूछा , समूह की महिलाओं ने उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी जिस पर कलेक्टर ने उनकी तारीफ की और आगे भी महिला समूह अपने कार्यो का को इसी तरह से संपादित करते रहने की बात कही । वही इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा शायम्बति नेताम , जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी , पंडी राम वड्डी अध्यक्ष जनपद पंचायत नारायणपुर , प्रमोद नैलवाल विधायक प्रतिनिधि व उपाध्यक्ष नगरपालिका , अजय देशमुख , गजानंद पटेल , राजेेश दीवान ,अमित भद्र , बोधन देवांगन , विक्रम बैस , गुड्डू राव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता.

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।