निलंबित होने के बावजूद अपने कर्तव्य से पिछे नहीं हट रहा शिक्षक ले रहे हैं आनलाइन कक्षाएं
गैंदलाल मरकाम दुर्गूकोंदल
कांकेर की रिपोर्ट.9407674348
निलंबित होने के बावजूद अपने कर्तव्य से पिछे नहीं हट रहा शिक्षक ले रहे हैं आनलाइन कक्षाएं
पढ़ई तुंहर दुआर के अन्तर्गत पुरे छत्तीसगढ़ राज्य में आनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है इसी तारतम्य में कांकेर जिले में भी आनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडे एवं जिला नोडल अधिकारी संजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर लगातार कांकेर जिले के शिक्षक शिक्षिकाएं आनलाइन वर्चुअल क्लास ले रहे हैं दूर्गूकोंदल में भी कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है चिहरो के शिक्षक पुर्षोत्तम दास साहू एवं कोडेकुर्से के व्याख्याता डिलेश्वर साव द्वारा कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है आपको बता दें कि व्याख्याता डिलेश्वर साव को कलेक्टर द्वारा कोविड 19 के कांटेक्ट ट्रेसिंग ड्यूटी में हाटकोंदल में अनुपस्थित पाए जाने पर वर्तमान में सस्पेंड किया गया है फिर भी निलंबित होने के बावजूद साव अपने कर्तव्य से विमुख नहीं हो रहें हैं बच्चों को आनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहे हैं आपको बता दें कि व्याख्याता डिलेश्वर साव को सात अलग अलग महत्वपूर्ण कार्यो पर ड्यूटी में लगाया गया है जिसमें वर्तमान में पढ़ई तुंहर दुआर में स्टेट अप्रुवर, पहल कांकेर में विषय विशेषज्ञ के रुप में सदस्य, जनगणना में फिल्ड ट्रेनर, प्री बालक छात्रावास के क्वरेंटाइन सेंटर प्रभारी, रेड क्रॉस दूर्गूकोंदल काउंसलर, कक्षा 12 वीं के अंग्रेजी विषय के लिए पेपर चेकिंग ड्यूटी, तथा कांटेक्ट ट्रेसिंग ड्यूटी जिसमें अभी वर्तमान में सस्पेंड किया गया है एक शिक्षक को इतनी अधिक जिम्मेदारी देने के बावजूद साव अपने कार्य को इमानदारी पूर्वक कर रहे हैं वर्तमान में पढ़ई तुंहर दुआर के वेबसाइट पर लगातार सामग्री अप्रुव कर रहे हैं आज कांकेर जिले के साथ साथ बालोद कवर्धा रायगढ सहित अन्य जिले के कक्षा 12 वीं के बच्चे जुड़े हुए थे बालोद की कक्षा 12 वीं की छात्रा छाया साहू में पुर्व में लिए गए टेंस क्लास की प्रशंसा की छात्राओं के साथ शिक्षकों ने आनलाइन वर्चुअल क्लास में हिस्सा लिया

Comments
Post a Comment
Thank You