स्कूली बच्चों के अविभावको को ग्रीष्मावकाश के 45 दिन का सूखा राशन मिलना शुरू जिले के लगभग 22500 स्कूली बच्चे होंगे लाभान्वित


जिला नारायणपुर संवाददाता
गैंदलाल मरकाम नारायणपुर
की रिपोर्ट.9407674348

स्कूली बच्चों के अविभावको को ग्रीष्मावकाश के 45 दिन का  सूखा राशन मिलना शुरू
जिले के लगभग 22500 स्कूली बच्चे होंगे लाभान्वित

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जा रहा पूरा ख्याल

   नारायणपुर 07 जून 2020- छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूल के  बच्चों के अविभावको को कोरोना वायरस के संक्रमण काल में ग्रीष्म अवकाश में भी मध्यान्ह भोजन योजना केतहत सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। नारायणपुर जिले में सूखा राशन का वितरण बच्चों के पालकों को विधालय से दिया जा रहा है ।नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर के 568 स्कूल, शाला आश्रमों के बच्चों के 22491 पालकों को सूखा राशन का वितरण शुरू हो गया गई ।जिससे बच्चे लाभान्वित होंगे ।  वितरण विगत 5 जून से शुरू हुआ है  जो 8 जून तक चलेगा । स्कूलों के लिए ग्रीष्मावकाश में 45 दिवस और जुलाई में 24 दिन के लिए चावल का आबंटन नागरिक आपूर्ति निगम के पोर्टल में जारी किया जा चुका है। इसके पूर्व 16 से 30 जून के लिए चावल का आबंटन पूर्व में ही जारी हो चुका है।

ग्रीष्मावकाश में भी बच्चों को मध्यान्ह भोजन दिए जाने का निर्देश दिया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव और उसे फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने स्कूल को आगामी आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है। ऐसी स्थिति में बच्चों को गर्म पका भोजन नहीं दिया जा सकता है । खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में बच्चों को सूखा चावल और कुकिंग कास्ट की राशि से अन्य आवश्यक सामग्री जैसे - दाल, तेल, सूखी सब्जी इत्यादि वितरित की  जा रही  है।

जिला शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि सूखा राशन सामग्री का वितरण सुविधा अनुसार स्कूलों में अथवा घर-घर पहुंचाकर किया जा रहा है । वितरण के दौरान बच्चों या पालकों के मध्य सामाजिक दूरी को बनाएं रखी जा रही है । सूखा राशन वितरण में बच्चों को चावल, दाल एवं तेल की मात्रा तय निर्धारित मात्रा में दी जा रही है । बच्चों को प्रदाय किए जाने वाली सामग्रियों को पृथक-पृथक सील बंद पैकेट बनाकर प्रति छात्र सभी सामग्रियों का एक बड़ा पैकेट बना कर दिया जा रहा है ।

बतादें कि पहले नारायणपुर जिले के सभी 568 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों, शाला आश्रमों के 22491 बच्चों को पालकों को मध्यान भोजन अंतर्गत 40 दिनों का सूखा राशन उपलब्ध कराया कराया गया था । माध्यमिक शाला के प्रत्येक बच्चें के अविभावक को 4 किलो चावल और 800 ग्राम दाल दी जा रही है। इसी प्रकार माध्यमिक शाला के प्रत्येक बच्चे के अविभावक को 6 किलो चावल  और एक किलो दाल प्रदाय की गई थी । कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण और लॉक डाउन के कारण मध्यान भोजन संचालित नहीं किया जा रहा है। वितरण कार्य में स्कूल प्राधानापाठक, संकुल समन्वयक, शिक्षक और जनिप्रतिनिधियों आदि भी पूरा सहयोग कर रहे है।

पाराशर/

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति