वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।
गैंदलाल मरकाम दुर्गूकोंदल
कांकेर की रिपोर्ट.9407674348
वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों द्वारा कांकेर जिले के कलेक्टर के एल चौहान को ज्ञापन सौंपा गया मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नाम वेतन वृद्धि रोकने संबंधित आदेश वापस लेने तथा एनपीएस सीपीएस कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया वेतन वृद्धि रोकने के कारण कर्मचारियों में नाराजगी है छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के संयुक्त सचिव बलवींदर कौर महिला जिला अध्यक्ष मंजूलता शोरी जिला पदाधिकारी प्रकाश चंद कांगे द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कहा गया कि वेतन वृद्धि न रोकी जाए तथा पुरानी पेंशन बहाल किया जाए पदाधिकारियों ने कहा कि वित्त विभाग द्वारा 27 मई को जारी आदेश के तहत कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि को रोकने के आदेश जारी किया गया है जो स्वीकार करने योग्य नहीं है सभी कर्मचारी सरकार का सहयोग कर रहे हैं ऐसे में कर्मचारी विरोधी आदेश जारी करना अच्छा नहीं है इससे कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है हमें हमारे बुढ़ापे का सहारा ओपिएस चाहिए ताकि हम बुढ़ापे में भी सुखी जीवन व्यतीत कर सकें पेंशन विहीन कर्मचारी नरेंद्र कुमार राना शत्रुघ्न नेताम रामदेव मंड़ावी कुसुम लता कांगे रनिता राय जागृति साहू हेमंत रजक जितेंद्र रजक राकेश शोरी किरन भंड़ारी जितेंद्र रंगारी भुनेश कोसमा रूपा दीवान निवास अधिकारी लालमन पटेल राजकुमार सिन्हा मनोजित राय आदि कर्मचारियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी

Comments
Post a Comment
Thank You