नगर पालिका सुकमा की सामान्य सभा में शामिल हुए उद्योग मंत्री कवासी लखमा, कहा नगर पालिका के विकास और सौन्दर्यीकरण के लिए धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी।

 
(रोहित साहू):- सुकमा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा आज नगर पालिका सुकमा की सामान्य सभा की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने सामान्य सभा की पहली बैठक में सभी पार्षदों और एल्डरमेनों से परिचय प्राप्त किया और उनके क्षेत्र की समस्याओं और नगर पालिका के एजेण्डे के संबंध में चर्चा की। मंत्री श्री लखमा ने कहा कि नगर पालिका के विकास और सौन्दर्यीकरण के लिए धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा वे राज्य शासन के समक्ष भी यहां के विकास के लिए चर्चा करेंगे व राशि का प्रबंध करेंगे। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री जगन्नाथ साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती आयशा हुसैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आशीष कोर्राम सहित पार्षद और एल्डरमेन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।