डोगरीपारा में मूलभूत सुविधा नहीं आजादी के 70 वर्ष बाद भी लकड़ी के पुलिया से चला रहे है काम, मांग करते थके
गैंदलाल मरकाम दुर्गूकोंदल
कांकेर की रिपोर्ट.9407674348
कांकेर/भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत घोठा के डोगरीपारा के ग्रामीणा मूलभूत सुविधा से वंचित है यहां आवागमन के लिए सड़क है न ही पुलिया जिससे ग्रामीणों को लकड़ी की पुलिया से आना जाना करना पड़ रहा है ऐसा नहीं कि इसके लिए शासन प्रशासन से मांग नहीं किया मांग करते थक गये आखिरकार लकड़ी का पुलिया जन सहयोग से बनाकर काम चला रहे है।
गांव में बिजली है न सड़क जिससे यहां के लेग बेहद परेशान है मांग करते थक गये है कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसके लिए कई बार जनप्रतिनिधी व प्रशासन को गुहार लगाये पर परिणाम सिफर रहा है।
डोगरीपारा के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल रहा। यह ग्राम पंचायत घोठा के आश्रित ग्राम डोगरीपारा आने जाने का सड़क बेहद खराब हो गया है जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। कई जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गये है। सड़क में पुिलया का भी अभाव है। जिससे राशन सामाग्री, खाद बीज आदि के लिए लाने ले जाने के लिए परेशानी हो रही है सबसे ज्यादा परेषानी बारिश के समय होता है इसके लिए पुलिया सड़क के लिए वर्षो से लगातार मांग कर रहे है पर कोई अधिकारी ध्यान देता है न ही कोई जनप्रतिनिधि से हमारी समस्या जस का तस है।
ग्रामीणों के द्वारा काम चलाने के लिए लकड़ी का पुल बनाया गया है। जिसमें सिर्फ सायकल व बाइक ही बाड़ी मुश्किल से आना जाना हो रहा है। कभी कोई बीमार हो जाने से तो एम्बुलेंस भी डोगरीपारा तक नहीं पहुंच पाते जिससे डोगरीपारा से तीन किमी घोठा तक किसी तरह से लाना पड़ता है। इसके बाद कुछ एंबुलेंस की सुविधा मिल पाता है।
ग्रामीण भोगाराम कावड़े, जगदीश कोरेटी, प्यारे लाल कावड़े, सुखलाल सोरी, जैनूराम कडियाम, मागउ कावड़े व धरम कावड़े ने बताया की इस पारा में तीन पीढ़ी से निवास कर रहे है। लेकिन अभी तक आने जाने लायक सड़क बना है न पुल पुलिया जिससे हम पारा वासियों को आने जाने के लिए काफी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है जिससे ग्राम पंचायत मुख्यालय, ब्लाॅक मुख्यालय, राशन दुकान जाते है। लेकिन बारिश के दिनों पूरा तरह से रास्ता बंद हो जाता है। जिससे हम लोगो को भारी परेशानी का समना करना पड़ जाता है। गर्मी के दिनो में तो किसी प्रकार से आना जाना हो जाता है। लेकिन बारिश के दिनों में रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है। इसी रास्ते से स्कूल बच्चे भी स्कूल जाते है। लेकिन रास्ता खराब और पुल नहीं होने के कारण बच्चे भी बारिश के दिनों स्कून नहीं पहुंच पाते है। जिससे उनका पढाई प्रभावित होता है। समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर, सहित लोक सुराज, ग्राम सुराज में भी आवेदन दिये है। लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा सिर्फ आश्वसन दिया जाता है। लेकिन समस्या का समाधान नही किया जा रहा है।
इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी प्रेमलता मांडवी ने कहा कि गांव में मुलभूत सुविधा देने का प्रयास शुरू कर दिया गया है पुलिया बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर जल्द ही भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

Comments
Post a Comment
Thank You