नक्सलियों को गोला बारूद सप्लाई करने वाले 4 गिरफ्तार, मलकानगिरी चौक में घेरा बंदी कर पकड़ा गया सप्लायरों को।




(रोहित साहू) सुकमा:-
दिनांक 04 जून को माओवादियों के लिए गोला बारूद एवं अन्य सामग्री के supply के सम्बंध में मुखबिर सूचना मिलने पर धमतरी निवासी मनोज शर्मा व बालोद निवासी हरिशंकर गेडाम को सुकमा मलकानगिरी चौक से घेराबंदी कर पकड़ा गया। इनके क़ब्ज़े से 395 राउंड कारतूस 303 व SLR हथियारों के मिले। पूछताछ में इनके पास और भी कारतूस होना बताए जिसे इन्होंने धमतरी में छिपा कर रखा होना बताया।आगे की पूछताछ में इन्होंने बताया की दुर्गकोंदल के गणेश कुंजाम व आत्माराम नरेटी ने उन्हें ये काम करने को कहा था और उन दोनो का सम्पर्क कांकेर के बड़े नक्सली लीडर दर्शन पेद्दा से है जो प्रतापपुर area committee का सचिव है । कांकेर पुलिस की मदद से दोनो को दुर्गकोंदल से गिरफ़्तार किया गया। इनके क़ब्ज़े से भी 70 राउंड INSAS और 303 के मिले हैं साथ ही धमतरी में रखे राउंड्ज़ को भी बरामद किया गया ।अभी तक 303 , AK 47, SLR , INSAS के कुल 695 राउंड्ज़ बरामद हुए हैं। कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 51/20 दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
सुकमा छत्तीसगढ़ से रोहित साहू की रिपोर्ट:-

Comments

Popular posts from this blog

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति