मोदी जी का पत्र व सरकार की उपलब्धियों को लेकर नारायणपुर पहुंचे पूर्व मंत्री लता उसेंडी केंद्र सरकार के नियम व सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ध्यान


जिला नारायणपुर संवाददाता
गैंदलाल मरकाम की रिपोर्ट.
9407674348

मोदी जी का पत्र व सरकार की उपलब्धियों को लेकर नारायणपुर पहुंचे  पूर्व मंत्री लता उसेंडी
केंद्र सरकार के नियम व सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ध्यान



नारायणपुर : पूर्व मंत्री लता उसेंडी  भाजपा कार्यालय में केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिखित पत्र को जनता तक पहुंचाने व केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराने के अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, विश्व कल्याण हेतु भारत की भूमिका और कोविड-19 के फैलने से बचाव के लिए सावधानियां और स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतों का संकल्प दिलाया एवं इस हेतु जनता से आह्वान किया । इस दौरान पूर्व मंत्री  ने आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो वचन दिया उसे पूरी तरह से निभाया।
जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा,दीपेश अरोरा,जागेश्वर ठाकुर,मरण शील,प्रमिला प्रधान,अनिता कोरोटी,भगवती हलधर,प्रतोष त्रिपाठी, अभिषेक झा,प्रशान्त ठाकुर ,संतनाथ उसेण्डी,प्रभुनाथ देवांगन,जैकी कश्यप,टी एल साहू,अभिषक बेनर्जी,रोशन गोलछा,मंगड़ू नुरेटी,प्रेमनाथ उसेण्डी।
इस दौरान भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग व सरकार के नियमो का ध्यान रखा।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।