एक हफ्ते से महिला लगातार बैंक कि चक्कर काट रही है बैंककर्मी नहीं दे रहे ध्यान....,
गैंदलाल मरकाम संवाददाता
दुर्गूकोंदल कांकेर की रिपोर्ट.
9407674348
एक हफ्ते से महिला लगातार बैंक कि चक्कर काट रही है बैंककर्मी नहीं दे रहे ध्यान....,
काकेर/दुर्गुकोन्दल- एक हफ्ते से महिला काट रही बैंक कि चक्कर,वही बैंक कर्मचारी महिला को नजरंदाज करते हुए अपने जिम्मेदारी से भाग रहे।
आपको बता दें कि कई बार दुर्गुकोन्दल के भारतीय स्टेट बैंक के बारे मे मिडिया के माध्यम से शिकायत भी किया गया है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन ने किसी भी प्रकार का कोई एक्शन नहीं लिया है।
किसी भी प्रकार का एक्सन नहीं होने के कारण इसी तरह बार बार ग्राहकों को परेशान व दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
आपको बता दें कि ग्राम सुखई निवासी महिला अपने खाता लिंक करवाने आती रही, वहीं बैंक कर्मचारी उस महिला के आधार कार्ड में त्रुटि को लेकर महिला को दुर्व्यवहार करते बैंक से निकालते रहे।
आपको बता दें कि आधार कार्ड केन्द्र जहां आधार कार्ड सुधार किया जाता है वह भी लाकडाउन के चलते बन्द किया गया है।
जबकि आधार कार्ड सेंटर में 31 मार्च तक बन्द रहने का पामप्लेट लगाया गया है। जिससे पामप्लेट के अनुसार आधार कार्ड सुधार कराने वाले ग्राहकों भी धोखा हो रहा।
दुर्गुकोन्दल ब्लाक के ग्राम सुखई निवासी लताबाई भारद्वाज ने बताया कि वहां पिछले एक हफ्ते से बैंक में अपने खाता का लिंक कराने को लेकर चक्कर काट रही है और वही बैंक कर्मचारी द्वारा उसे सरनेम सुधार को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे, बैंककर्मियो द्वारा आधार कार्ड में सरनेम त्रुटि को लेकर एक बार नही, कई बार बैंक से बाहर निकलने को कहा गया,और बैंककर्मी द्वारा आधार कार्ड केन्द्र, जहां आधार कार्ड सुधार का केन्द्र है उसे भी नहीं बताया गया,
आपको बता दें कि दुर्गुकोन्दल भारतीय स्टेट बैंक कि कर्मचारियों का एक बार नही, कई बार मिडिया को शिकायत मिला, लेकिन मिडिया में प्रेषित करने के बावजूद भी शासन प्रशासन के द्वारा बैंक कर्मचारीयों के उपर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा।
और आपको ये भी बता दें कि प्रशासन वहीं शोसल डिस्टेसिग का पालन करने के लिए खुब जोर सोर से कहा रहा था वही दुर्गुकोन्दल तहसील होने के बावजूद भी बैंक मे शोशल डिस्टेसिग का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।


Comments
Post a Comment
Thank You