विद्यार्थियों ने बात किया अपने प्रेरणास्रोत शिक्षकों से, गुरु तुझे सलाम अभियान के तहत 13 जून को ऑनलाइन शिक्षण पर पालकों से होगी चर्चा।


(रोहित साहू) सुकमा:- पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के तहत आज विकासखण्ड कोण्टा के संकुल केंद्र कोण्टा में श्गुरु तुझे सलामश् कैम्पेन के तहत दूसरे दिवस विद्यार्थियों के साथ वेबएक्स मीटिंग एप्प के जरिये जुड़कर ऑनलाइन शिक्षा पर चर्चा किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने प्रेरणास्रोत शिक्षकों के सम्बंध में अपनी भावनाओं को बड़ी ही खूबसूरती से व्यक्त किया। इस दौरान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एस के दीप, नोडल अधिकारी श्रीनिवास वासु, संकुल समन्वयक

  श्री रफीक खान  एवं वरिष्ठ शिक्षक सुशील श्रीवास उपस्थित थे। एवं मीटिंग को होस्ट करते हुए ऑनलाइन जुड़े  बच्चों से संवाद किया एवं कार्यक्रम के उद्देश्य तथा महत्व से अवगत कराया। इसमें संकुल केंद कोण्टा के अलावा अन्य संकुल केंद्रों के विद्यार्थी एवं शिक्षक भी जुड़े।

नोडल अधिकारी श्रीनिवास वासु ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ ने ऑनलाइन शिक्षा के इस अभियान के तहत 15 जून से विकासखण्ड स्तरीय ऑनलाइन कक्षाओं को प्रारम्भ किया जाएगा। जिसके जरिये विकासखण्ड के समस्त विद्यार्थियों को अपने घर पर ही रहकर शिक्षकों के द्वारा पढ़ाए जा रहे पाठों को देखा एवं सुना जा सकता है एवं अपने शंकाओं को भी लाइव समाधान किया जा सकता है। इसके लिए विकासखण्ड स्तरीय समय सारिणी बनाई गई है। गुरु तुझे सलाम अभियान  के तहत 13 जून को ऑनलाइन शिक्षण पर पालकों से चर्चा की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।