वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से भाजयुमो सुकमा की रैली संपन्न
(रोहित साहू):-
सुकमा - भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के निर्देश पर आज दिनांक 11-06-2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वर्चुअल रैली का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया । सुकमा के इस वर्चुअल रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष -हूँगाराम मरकाम के मार्गदर्शन से भाजयुमो जिला सुकमा के नेतृत्व में किया गया । इस वर्चुअल रैली में मुख्य वक्ता के रूप में सुकमा भाजपा जिला अध्यक्ष -हूँगाराम मरकाम जी, पूर्व जिलाध्यक्ष -मनोज देव जी , व भाजयुमो जिलाध्यक्ष -दिलीप पेददी रहे । तीनो वक्ताओ ने इस वर्चुअल रैली के माध्यम से केंद्र सरकार की 6 वर्षो की उपलब्धियों को गिनाते हुये अंत्योदय की सरकार बताया, साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुये छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाते हुये वादा खिलाफी सरकार कहा । साथ ही सुकमा जिले के अहम मुद्दे -धान खरीदी , तेंदूपत्ता खरीदी , व शराब बिक्री, बोनस, जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरते हुये कांग्रेस की नाकामी को गिनाया और आने वाले समय में गाँव गरीब किसान, अनियमित कर्मचारियों, कर्मचारियों के हित के लिए उग्र अंदोलन करने की बात कही । और कार्यक्रम के अंत में मोदी जी की नारा डिजिटल इंडिया के बात को साकार करने ऐसे आयोजन हेतु भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष माननीय विजय शर्मा जी, महामंत्री संजूनारायण सिंह ठाकुर जी, एवं प्रदेश संगठन को धन्यवाद ज्ञापित किये । इस वर्चुअल रैली में -भाजपा जिलाध्यक्ष -हूँगाराम मरकाम जी , पूर्व जिलाध्यक्ष -मनोज देव जी , भाजयुमो जिलाध्यक्ष -दिलीप पेददी जी के साथ सुकमा मण्डल अध्यक्ष- विनोद सिंह बैस , मिडिया प्रभारी-महेंद्र सिंह भदौरिया , आयताराम मण्डावी, सुकमा मण्डल उपाध्यक्ष -ऋषभ गुप्ता , सुकमा मण्डल महामंत्री- गौरव सिंह राठौड़/बुधराम मण्डावी , विमला मण्डावी , चंद्रिका देशमुख , दीपक नेताम ,शिल्पा मण्डावी, आर.एसराज, वेंकट कर्मा, शोभन गंदामी , खेमलाल , अनिल मण्डावी , दीपक गुप्ता , वेंकट कर्मा , मुकेश पुसामी,साई वंशी , सोनू सिंह, सोनू नेताम, एवं कोण्टा, दोरनापाल, छिन्दगढ, तोंगपाल मण्डल के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने फेसबुक , यूट्यूब , ट्विटर में इस वर्चुअल रैली के साक्षी बने ।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुकमा

Comments
Post a Comment
Thank You