कोरोना फाउंडेशन के तत्वाधान में लगाया गया 2 दिवसीय शिवर: शिवर का लाभ लेने पहुचे गुडरिपारा हितग्राहि:
गैंदलाल मरकाम संवाददाता
जिला नारायणपुर की रिपोर्ट.9407674348
कोरोना फाउंडेशन के तत्वाधान में लगाया गया 2 दिवसीय शिवर:
शिवर का लाभ लेने पहुचे गुडरिपारा हितग्राहि:
जिला मुख्यालय नारायणपुर विगत 1 हफ्ते पूर्व करुणा फाउंडेशन द्वारा गुडरिपारा शांति नगर में सर्वे के पश्चात देखा गया की अबूझमाड़ से आये नक्सल पीड़ित परिवार जो को कोरोना जैस महामारी में रोजमर्रा के काम से वंचित हो गए थे साथ ही साथ बहुतों के पास दस्तावेजों की कमियां थी, तथा वहां की समस्याओं को नवपदस्थ जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं जिला पुलिस कप्तान मोहित गर्ग समक्ष रखा गया, तत्पश्चात कलेक्टर एवं एस.पी द्वारा धरातल पर जाकर गुडरिपारा शांतिनगर वासियों से रूबरू होकर उनकी समस्यओं का जायजा लिया एवं समस्याओं का निराकरण के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को त्वरित आदेशित कर दिनाँक 06.06.20 से07.06.20 शिवर लगाकर समस्याओं समाधान करने का आदेश दिया गया,जिसमे की आज के शिविर में प्रमुख रूप से वहां के लोगों की समस्याये राशनकार्ड नावनिकरण शिफ्टिंग,श्रमिक कार्ड योजना,पेंसन योजना,महिला बाल एवं बाल विकास योजना,चिकित्सा सुविधा, शौचालय की मांग पत्र, पानी समस्या का लिखित आवेदन, जाती निवास संबंधित समस्या आधार कार्ड आवेदन इस प्रकार कुल 502 हितग्राहियों को लाभ मिला।
इस सभी समस्याओं के निराकरण हेतु आज शिविर के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से खाद्य विभाग समाज कल्याणकारी विभाग,महिला एवं बाल विकास,स्वास्थ्य विभाग, जिला एवं जनपद पंचायत विभाग,पुलिस विभाग,तहसील विभाग,नगरपालिका, के अधिकारी एस.पी. मोहित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर निधि साहू तहसीलदार आशुतोष शर्मा, सी.एम.ओ. अजय लाल सिंग, जनपद सी.ओ.फगेश सिंहा,जनपद सी.ओ.ओरछा घनश्याम जांगड़े,डॉ.हेमंत पटेल,आर.आई.दीपक साव, थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर,परियोजना अधिकारी प्रभारी शैल उसेंडी एवं सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
करुणा फाउंडेशन के सभी सक्रिय सदस्यों द्वारा शिविर में साहयता केंद्र काउंटर बनाकर हितग्राहियों को हाथ धुलवाकर सोसिल डिस्टनसिंग का पालन कराते हुए जो बिना मास्क के आये लोगों को मास्क वितरण किया गया व शिविर में आये सभी लोगों को लाभ पहुचाने हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।
✍️ डॉ वली आज़ाद✍️

Comments
Post a Comment
Thank You