कांकेर। शिवसेना कांकेर जिला ईकाई द्वारा जिला खनिज अधिकारी कांकेर को कांकेर जिला में सत्ता एवं अधिकारियों के संरक्षण में रेत माफियाओं द्वारा रेत खदानों में नियम विरूद्ध किये जा रहे रेत के उत्खनन एवं परिवहन रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा
गैंदलाल मरकाम ब्यूरो चीफ कांकेर
की रिपोर्ट.9407674348
कांकेर। शिवसेना कांकेर जिला ईकाई द्वारा जिला खनिज अधिकारी कांकेर को कांकेर जिला में सत्ता एवं अधिकारियों के संरक्षण में रेत माफियाओं द्वारा रेत खदानों में नियम विरूद्ध किये जा रहे रेत के उत्खनन एवं परिवहन रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा
गया ज्ञापन में कहा गया कि कांकेर जिला में अधिकारियों की शह पर रेत खदान के रेत माफियाओं द्वारा बिना अनुमति के मशीनों से रेत का उत्खनन किया जा रहा है एवं ठेकेदार एक ही फीट पास से कई गाड़ी रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। इसी तरह ठेकेदारों द्वारा न्यायालय एवं शासन के किसी भी नियम का पालन नही करते हुए रात्री में रेत का परिवहन एवं उत्खनन किया जा रहा है। पर्यावरण एवं नदीयों को पूरी तरह नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अगर शीघ्र ही सरकार द्वारा रेत माफिया पर लगाम नही लगाया जाता है, तो शिवसेना स्थानीय आम जनता को साथ ले आंदोलन प्रारंभ करेगीं। ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से चन्द्रमौली मिश्रा, सुभाष विश्वकर्मा, हर्ष शर्मा, मनोज प्रधान, धर्मेन्द्र यादव अर्जुन पटेल, नरेन्द्र पाण्डे, राज कुमार देशमुख, रविराम देवागंन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment
Thank You