श्री सीमेंट में लगातार मजदुरो के साथ शोषण हो रहा हैं : शिवसेना
गैंदलाल मरकाम दुर्गूकोंदल
कांकेर की रिपोर्ट.9407674348
श्री सीमेंट में लगातार मजदुरो के साथ शोषण हो रहा हैं : शिवसेना
श्री सिमेंट खपराड़ीह में लगातार मजदुरो के साथ हो रहा शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा हैं जेडीसीएल ठेकेदार के अंतर्गत श्री सीमेंट में सिविल काम करने वाले केशली निवासी मजदुर यशवंत साहु , देवसुन्द्रा निवासी धलेन्द्र साहु , खिलेश्वर धिवर समेत पंद्रह मजदुरो का लगातार चार महिने का वेतन का भुगतान नहीं किया गया हैं जबकी सभी मजदुरो का काम भी बंद कर दिया गया हैं सभी मजदुरो की आर्थिक स्थिती खराब हो जाने के कारण भुखो मरने की नौबत आ गई हैं जिनके बारे में शिवसेना जिलाध्यक्ष के निवास में मजदुरो ने यदु से सौजन्य मुलाकात कर लिखित शिकायत देकर मदत की गुहार लगाया हैं यदु ने दुरभाष से जीडीसीएल कंपनी के साईड ईंचार्ज राजीव रंजन सें 9294739715 पर लगातार संपर्क करने पर भी जवाब नहीं दिया गया जिसके बाद श्री सीमेंट के कार्मिक विभाग प्रमुख अनिल पाठक से बात किया गया जिसने बताया की ठेकेदार जिडीसीएल का काम समाप्त हो तुका हैं । शिवसेना के जिलाध्यक्ष एवं पुर्व सांसद विधयक प्रत्याशी संतोष यदु ने पत्रकारो से चर्चा में बताया की जिले के सीमेंट संयंत्रो में स्थानिय कामगारो के साथ लगातार शोषण हो रहा हैं दुसरे प्रदेश के ठेकेदारो को काम दिया जाता हैं जो काम करवाकर कंपनी से पैसा लेकर फरार हो जाते हैं और बेचारे भोले भाले मजदुर कंपनी का चक्कर काटते रहते हैं संयंत्र प्रबंधन की बहुत बड़ी लापरवाही हैं लगातार कई मामले सामने आ चुका हैं जिले के श्रम विभाग को ईस पर संज्ञान लेना चाहिए ।

Comments
Post a Comment
Thank You