नौतपा के अंतिम दिन मंगलवार को तेज आंधी तूफान के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश ने तपती गर्मी से लोगों को राहत मिला है


गैंदलाल मरकाम दुर्गूकोंदल
कांकेर की रिपोर्ट.9407674348

दुर्गुकोंदल :-नौतपा के अंतिम दिन मंगलवार को तेज आंधी तूफान के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश ने तपती गर्मी से लोगों को राहत मिला है और इस बारिश से तापमान में गिरावट महसूस की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्व अनुमान के अनुसार 1 से 5 जून के बीच केरल के तट पर मानसून के टकराने की पूर्व अनुमान व्यक्त किया गया था जिसका प्रभाव आज दुर्गकोंन्दल क्षेत्र में भी देखने को मिला।मौसम वैज्ञानिकों ने बताया था कि द्रोणिका पंजाब से उत्तर छत्तीसगढ़ और दूसरा द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडु के बीच बनी हुई है इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर चमक के साथ बारिश हो रही है वह अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव होगा जिसके प्रभाव से या फिर मानसून के पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष मानसून जल्दी आने के संकेत हैं केरल में मानसून के दस्तक के बाद इस बारिश को भी मानसून का प्रभाव  कहा जा सकता है ।आज की बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी व खेती के कार्यों में लगे हुए किसानों को राहत दी हैं ।खेतों को बुवाई के लिए तैयार कर रहे कृषकों के लिए यह  बारिश काफी फायदेमंद होगा ।इस बारिश से तापमान में भी गिरावट हुई है,और लोगो को राहत दी है ।नौतपा में  9 दिनों तक झुलसाने वाली  गर्मी से इस बारिश में  काफी राहत दी है । एक पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह केरल में मानसून के दस्तक देते हैं छत्तीसगढ़ में भी मौसम खुशनुमा हो जाएगा चिलचिलाती धूप और लू व गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति