कलेक्टर एस.पी. द्वारा किया वार्ड.5 में भ्रमण हुए जन जन से रूबरू : कलेक्टर एस.पी. द्वारा भ्रमण कर शांतिनगर की समस्याओं का लिया रूबरू जायजा:
गैंदलाल मरकाम संवाददाता जिला नारायणपुर की रिपोर्ट.9407674348
कलेक्टर एस.पी. द्वारा किया वार्ड.5 में भ्रमण हुए जन जन से रूबरू :
कलेक्टर एस.पी. द्वारा भ्रमण कर शांतिनगर की समस्याओं का लिया रूबरू जायजा:
जिला मुख्यालय नारायणपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सिंगोड़ीतराई वार्ड में स्थित गुडरिपारा शांतिनगर जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह जिला पुलिस कप्तान मोहित गर्ग ने कोरोना महामारी जैसे विषम परिस्थितियों से जूझ रहे ग्रामणी अंचल से बसे नक्सली पीड़ित परिवार व अन्य परिवार जो रोजमर्रा काम से वंचित हैं, व अन्य समस्यओं से जूझ रहे परिवारों से रूबरू हुए। सभी प्रकार की समस्यओं का जायजा लिया एवं लंबे समय से बीमारि से ग्रषित परिवार से मिलकर हालचाल पूछा गया, कुछ समस्यओं का कलेक्टर द्वारा त्वरित निराकरण भी किया गया। सुबह 8 बजे जिला प्रशासन,पुलिस, प्रशासन,करुणा फाउंडेशन संस्था द्वारा गुडरिपारा में भ्रमण करके वहाँ लोगों की समस्यों का जायजा लिया पानी, बिजली,सड़क उप स्वास्थ्य केंद्र,आंगनबाड़ी ग्रामीण क्षत्रों से आकर बसे हुए अधिकांश लोगों के पास मूल दस्तावेज राशन कार्ड नाम परिवर्तन वोटर कार्ड आधार कार्ड जॉब कार्ड बैंक खाता इन समस्यों को लेकर गुडरिपारा वासियों द्वारा कलेक्टर एस.पी. से सामूहिक रूप से मांग किया गया। इनकी सभी समस्यों का विस्तृत जानकारी लेकर कलेक्टर एस.पी. द्वारा कुछ घरों का स्वयं जाकर जायजा लिया, उन परिवारों से मिलकर पालकों बच्चो को शिक्षा के बारे में बताया स्वास्थ संबंधित महत्व को समझाया साथ ही साथ मास्क एवंसोशल डिस्टनसिंग का अनिर्वाय रूप से पालन करते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह एस.पी.मोहित गर्ग पेड़ की छाव में बैठकर सबके आवेदनों को पढ़कर सभी योजनाओं के लाभ के बारे में लोगों को अवगत कराया सभी विभागों को निर्देशित करते हुए,रुके कार्य का जल्द निराकरण करने की बात कही। महीने में एक बार स्वाथ्य एवं लोक सेवा केंद्र शिविर लगाने की बात कही गयी जिससे राशन कार्ड नाम परिवर्तन आधार कार्ड पासबुक जाती निवास व अन्य दस्तवेज़ों में त्रुटियों को सुधार किया जाएगा। जिले के कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान की टीम को अपने आंगन में आमने सामने देखकर शांतिनगर गुडरीपारा वासियों के चेहरे में रौनक देखने को मिली, धरातल में पहुचकर लोगों से रूबरू मिलकर एक एक समस्याओं को पूछा गया साथ ही साथ एस.पी. मोहित गर्ग ने बच्चों को बिस्किट चॉकलेट भी दिया और एक परिवार की तरह हिल मिल कर कोरोना बीमारी से बचाव व सुरक्षित रहने के सुझाव दिया । इस तरह भ्रमण के दौरान पार्षद जयंती जैन वरिष्ठ नागरिक रामलाल सोरी जिला प्रशाशन से डिप्टी कलेक्टर निधि साहू ,तहसीलदार आशुतोष शर्मा, नगरपालिका सीएमओ अजय सिंग, महिला एवं बाल विकास अधिकारी,आर.आई.दीपक साव उपस्थित रहे साथ ही करुणा फाउंडेशन की टीम का भी अहम योगदान रहा।
✍🏻 डॉ वली आज़ाद✍🏻

Comments
Post a Comment
Thank You