दुर्गुकोंदल: ग्राम पंचायत कोदापाखा के पटेल पारा में निस्तारी तालाब गहरीकरण निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है पिछले 2 जून को निस्तरी तालाब निर्माण कार्य का उद्घाटन ग्राम गायता सुकालू राम नरेटी के हाथों कूदल से मिट्टी खोदकर पूजा अर्चना कर की गई
गैंदलाल मरकाम संवाददाता
दुर्गुकोंदल की रिपोर्ट.9407674348
दुर्गुकोंदल: ग्राम पंचायत कोदापाखा के पटेल पारा में निस्तारी तालाब गहरीकरण निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है पिछले 2 जून को निस्तरी तालाब निर्माण कार्य का उद्घाटन ग्राम गायता सुकालू राम नरेटी के हाथों कूदल से मिट्टी खोदकर पूजा अर्चना कर की गई
साथ में वन सभापति देवलाल नरेटी सरपंच प्रतिनिधि संपत नरेटी उपसरपंच दिनेश नरेटी एवं सभी वार्ड पंचों की उपस्थिति में कार्य प्रारंभ की गई।इस तालाब गहरीकरण निर्माण कार्य में 124 मजदूरों को मजदूरी मिल रही है लोग सुबह उठकर फावड़ा कुदल टोकरी पकड़कर कार्यस्थल पर पहुंच जाते हैं नौतपा खत्म होते ही तेज गर्मी से राहत मिली है जिस कारण से मजदूरों में कार्य करने की उत्सुकता बनी हुई है इस संबंध में वन सभापति देवलाल नरेटी और सरपंच प्रतिनिधि संपत नरेटी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते देश में लाॅकडाउन होने के कारण लोगों के दिनचर्या में काफी संकट पैदा हो गई है काम नहीं मिलने के कारण आर्थिक रूप से परेशान हो रहे थे।जिसको भरपाई करने के लिए शासन द्वारा रोजगार गारंटी के तहत निस्तारी तालाब गहरीकरण जैसे कार्य करवाया जा रहा है उन्होंने आगे बताया कि पंचायत में अब तक 163 लोगों को रोजगार दिया जा चुका है और लोगों में कार्य करने की उत्सुकता बढ़ रही है क्योंकि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 176 से बढ़कर 190 कर दी गई है।और लोग आत्मनिर्भर होने के लिए मजदूरी करने आगे आ रहे हैं इस अवसर पर रोजगार सहायक रामेश्वरी उयके बीरसिंह नरेटी मनोज बघेल जितेंद्र नरेटी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment
Thank You