करुणा (फाइटर्स) बेजुबानों जानवर के दर्द को अपना दर्द समझा : 2 दिन से गड्ढे में फँसे गाय को सुरक्षित बाहर निकाला : करुणा टीम
गैंदलाल मरकाम संवाददाता जिला नारायणपुर की रिपोर्ट।
9407674348
करुणा (फाइटर्स) बेजुबानों जानवर के दर्द को अपना दर्द समझा :
2 दिन से गड्ढे में फँसे गाय को सुरक्षित बाहर निकाला : करुणा टीम
जिला मुख्यालय नारायणपुर दीनदयाल मकान न. 5 इ स्थित सेप्टिक टैंक के लिए खोदे हुए गड्ढे में गाय फंसी हुए थी विगत दो दिनों से एक गाय उस गड्ढे से बाहर नही निकल पा रही थी, कुछ लोगों की नजर जब उस घर में तरफ पड़ी तो गाय को गड्ढे में फंसे देख तुरंत मदद के लिए करुणा फाउंडेशन टीम (फाइटर्स) को कॉल कर सूचित किया गया। करुणा टीम द्वारा जगह पर पहुच कर देखा की गाय गड्ढे में गिरी हुई थी सर्वप्रथम गाय के लिए पानी व भोजन का व्यवस्था की गई, तत्पश्चात करुणा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा सूझबूझ के साथ गाय को सुरक्षित निकलने की योजना बनाया गया चुकी उस स्थान पर जगह बहुत कम होने के कारण करुणा टीम द्वारा गाय को गड्ढे से बाहर निकलने में 3 घंटे मसक्कत करना पड़ा, गड्ढा गहरा होने के कारण रेतियों की बोरी बना कर गड्ढे को भरा गया लकड़ी की पटिया बनाया गया रस्से की व्यवस्यता कर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया करुणा फाउंडेशन(फाइटर्स) टीम द्वारा कोरोना जैसे विषम परिस्थितियों में जरूरत मंद लोगों की मदद के साथ साथ कर बेजुबान जानवरों की इस पीढ़ा को समझते हुए सफलता पूर्वक इस नेक कार्य को अंजाम दिया, ज्ञातव्य है की करुणा के फाइटर्स द्वारा कोरोना महामारी व लॉक डाउन के समय चक्र में बेजुबान स्वान मवेशियों को भी भोजन देकर उनका भी ख्याल रखा जा रहा ताकि वे भी हिंसक व भूखे न रहें ।
✍️डॉ वली आज़ाद✍️

Comments
Post a Comment
Thank You