भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्म भूमि अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर के हो रहे पुनर्निर्माण के भूमि पूजन को पर्व एवं त्योहार की तरह मनाया जा रहा है ।


(गैंदलाल मरकाम):- भानूप्रतापपुर ,शिवसेना द्वारा 5 अगस्त को पूरे भारतवर्ष में भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्म भूमि अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर के हो रहे पुनर्निर्माण के भूमि पूजन को पर्व एवं त्योहार की तरह मनाया जा रहा है ।इसी तारतम   में शिवसेना द्वारा भानुप्रतापपुर मुख्य चौराहे पर भव्य आतिशबाजी कर भगवान श्री रामचंद्र जी के तैल चित्र की आरती ,पूजा अर्चना कर पर्व मनाया गया एवं इस अवसर पर शिवसेना द्वारा मंदिर निर्माण के लिए शहीद हुए लाखों कारसेवकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया  एवं इस अवसर पर शिवसेना द्वारा नुक्कड़ सभा कर मंदिर निर्माण पर शिवसेना प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे एवं शिव सैनिकों के योगदान के बारे में आम जनता को बताया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिव सेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा, खेमलाल मोहल्ला, लवलेश पाठक , गोकर्ण डांडिया ,सुरेश ध्रुव, मानपुर वीके ,मनोज यादव एवं सैकड़ों की संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे।            धर्मेन्द्र यादव शिवसेना भानुप्रतापपुर

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति