जिले में अब तक 1138 मिलीमीटर औसत वर्षा नारायणपुर में 1241 और ओरछा विकासखंड में 1034 मिलीमीटर वर्षा



(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले में चालू मानसून के दौरान विगत एक जून से आज 27 अगस्त 2020 तक 1138 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गयी है। नारायणपुर विकासखंड में पिछले 24 घंटों में 19 मिलीमीटर और ओरछा विकासखंड में 5  मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है। अब तक सबसे ज्यादा 1241 मिलीमीटर बारिश नारायणपुर विकासखंड में हुई है, वहीं ओरछा विकासखंड 1034 मिलीमीटर दर्ज की गयी है।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।