सद्भावना दिवसः- अधिकारी कर्मचारियों ने ली सद्भावना से काम करने की शपथ


(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में आज कलेक्टोरेट, जिला पंचायत सहित अन्य विभागों में मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट हाल में इकट्ठे हुए अधिकारी-कर्मचारियों ने कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने के लिए शपथ ली।

 कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सभी को शपथ दिलाई और स्व. श्री राजीव गांधी के आदर्शों और विकासपरक सोच से अवगत कराया। अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा का भेदभाव किए बिना देश की सभी नागरिकों में भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करने की शपथ ली। सभी ने हिंसा का सहारा लिए बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की भी प्रतिज्ञा की।

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मनरेगा से गौठानों में आयेगी हरियाली जिले के प्रत्येक गौठानों में रोपे जायेंगे 200 पौधे

मास्क नहीं पहनने वालों पर नगर पालिका की बड़ी कार्यवाही