बोधघाट परियोजना बनने से 42 गाँव डुबान में आ रहे है और इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल ने बीते दिनो बैठक कर जानकारी ली



(जोगेश्वर नाग) जगदलपुर:- बस्तर की महती और सालो से अटकी योजना...बोधघाट परियोजना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बस्तर के नेता चिंता में डूबे है

दरअसल बोधघाट परियोजना बनने से 42 गाँव डुबान में आ रहे है और इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल ने बीते दिनो बैठक कर जानकारी ली और बस्तर के जन प्रतिनिधियों से भी राय ली गई और उसके लिए कार्य योजना बनने से पहले आदिवासियो के स्थापन पर विचार किया जाए और इसके लिए जनता से भी राय ली जाए कि किसी भी जोर जबरदस्ती करके बोधघाट परियोजना का निर्माण ना करे.

बस्तर सांसद दीपक बैज ने भी साफ कहा है कि अगर बस्तर के नेता और जनता की राय एकमत होगी तभी बोधघाट परियोजना का काम को शुरू किया जाएगा साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि बस्तर के आदिवासी की चिंता प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को है और 42 गाँव के पूरी विस्थापन के बाद ही काम को आगे बढ़ाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।