कृषि विभाग के अधिकारियों ने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के संबंध में दिया प्रशिक्षण


(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत खरीदे गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट निर्माण हेतु जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा महिला स्व सहायता समूहों को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है।

 प्रशिक्षण पुसागांव गौठान परिसर में दिया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों द्वारा गोबर व अन्य जैविक अवशेष एकत्रीकरण एवं प्रबंधन, नाडेप कम्पोस्ट निर्माण, वर्मी कम्पोस्ट के लिए आवश्यक केचुए की प्रजाति एवं सावधानियां, वर्मी कम्पोस्ट गुणवत्ता के मानक और उर्वरक निरीक्षक द्वारा निरीक्षण हेतु नमूना संग्रहण, वर्मी कम्पोस्ट की पैकेजिंग और वर्मी कम्पोस्ट भंडारण एवं विपणन के संबंध मे भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री बीएस बघेल, आत्मा योजना के प्रोजेक्ट डिप्टी डायरेक्टर श्री एम.जी बैस के अलावा महिला स्व सहायता समूह की महिलायें उपस्थित थी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकारी लाभ दिलाने अनिता की उम्र के 32 सावन कैसे बीते उसे...पता नहीं चला बच्चों की तोतली बोली और उनकी मुस्कान ही अब उसकी जिन्दगी का हिस्सा

नारायणपुर में करुणा की दीवाल का शुभारंभ।

हिंदू मंदिर को तोड़कर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने के विरोध में शिवसेना।