सभी आइसोलशन सेन्टर को जल्द करें तैयार, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति में लाए तेजी, समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश


(रोहित साहू) सुकमा:- कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलेवासियों को सुरक्षित करने हेतु और आपदा से निपटने हेतु कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को सभी आइसोलेशन सेंटरों को पूर्ण रूप से तैयार करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुकमा जिले में प्रगतिरत सभी ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य अधोसंरचनाओं के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।


छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी गोठानों में आवश्यक संसाधन की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोबर खरीदी के बाद राशि भुगतान की कार्यवाही शीघ्र करने के साथ ही गोबर से खाद बनाने के लिए आवश्यकतानुसार वर्मी टांका की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने गोठानों में बनाए गए चारागाह को सुरक्षित करने के निर्देश दिए।


प्रवासी श्रमिकों को स्किल मैपिंग के आधार पर रोजगार मुहैया करा उनके आय का जरिया सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों को सहयोग करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों को चिंतागुफा स्थित अस्पताल की व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 उन्होंने उद्यानिकी एवं मछलीपालन करने वाले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि उन्हें आर्थिक रुप से सशक्त किया जा सके। उन्होंने मछलीपालन विभाग के उप संचालक श्री राजेश कुमार पाणिग्रही को मछली पालन करने वाले 2500 कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला वनमण्डलाधिकारी श्री आर डी तारम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति