जिला स्तरीय वन अधिकार समिति कि बैठक में 307 वन अधिकार पत्र किए गए अनुमोदित


(रोहित साहू) सुकमा:- बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति कि बैठक हुई जिसमें सुकमा जिले के वन ग्राम वासियों को वन अधिकार पत्र देने हेतु आवश्यक चर्चा की गई।

 कलेक्टर श्री चन्दन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 307 वन अधिकार के दावों को अनुमोदित किया गया।

 सुकमा जिले के 123 व्यक्तिगत सहित 184 सामुदायिक वन अधिकार पत्र अनुमोदित किए गए जिसमें कोंटा विकासखंड से 123 व्यक्तिगत तथा 45 सामुदायिक एवं सुकमा अनुभाग से 139 सामुदायिक वन अधिकार पत्र को समिति द्वारा अनुमोदित किया गया।

 बैठक में जिला वनमण्डलाधिकारी श्री आर डी तारम, डिप्टी कलेक्टर श्री रवि साहू, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री बद्रीश कुमार सुखदेवे, वन अधिकार समिति के सदस्य श्री करतम मुया, श्री अजय कुमार मेरावी, श्रीमति फुलेश्वरी बघेल व श्रीमति दयमती उपस्थित थीं।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।