ग्राम - जामपारा - कनेचुर में गोधन न्याय योजना एवं छात्र - छात्राओं को गणवेश वितरण किया...
(गैंदलाल मरकाम) कांकेर:- आज दिनांक 2/08/2020 को
क्षेत्र दौरा में ग्राम जामपारा - कनेचुर ,कुर्री, घोड़दा, भोड़िया , मे सुनाराम तेता ने कहा कि देश के पहले एवं ऐतिहासिक गोधन न्याय योजना,का शुभारंभ किया गया। यह योजना गांधी जी के ग्राम स्वराज एवं स्वाबलंबन के सपने को साकार करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उत्थान एवं रोजगार सृजन हेतु वरदान साबित होगी।
छत्तीसगढ़ शासन के महात्काक्षीं योजना पढ़ाई तुहर द्ववार के तहत छठवीं से आठवीं तक के छात्र - छात्राओं को नि: शुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय सुनाराम तेता जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भानुप्रतापपुर ,श्री मोहन मारगिया सरपंच ग्राम पंचायत कनेचुर , पंचायत सचिव भेस कुमार जैन सावित्री स्व0सहायता के समूह तथा अन्य समूह ने पूजा अर्चना किए,ततपश्चात गोबर महिलाओं ने गोबर विक्रय किये।
लोगों को कोरोना वायरस में सोशल डिसेटिग का पालन करते हुए कम से कम एक मीटर दूरी बनाकर रहें मास्क लगाएं ,सेनेटाइजर का उपयोग करने के लिए कहा इस कार्यक्रम में श्री माखन कुलदीप,प्रधान पाठक, रामविलास कुंजाम, श्रीमती कंचन दर्रो , श्रीमती ललिता भुवर्या, ग्राम पटेल संतराम साहू, श्री कांशीप्रशाद तिवारी,जग्गूराम खड़हे, वार्ड पंच जगेश्वर साहू खेमचंद,फरादिय, ओमप्रकाश साहू, श्रीमती संगीता भुवर्या, शैलेन्द्र विश्वकर्मा , आदि सभी ग्राम के महिला एवं पुरुष उपस्थित हुए...



Comments
Post a Comment
Thank You