करुणा फॉउंडेशन ने किया पहाड़ी मंदिर का कायाकल्प


(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- जिला मुख्यालय नारायणपुर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर जो कई दशकों से स्थित अपने आप में दर्शनिक व प्राकृतिक सुन्दरता का केंद्र बना हुआ है, नवरात्रि एवं महाशिवरात्रि जैसे पर्व में श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है। विगत 8 दिनों से करुणा फाउंडेशन (फाइटर) संस्था द्वारा पहाड़ी मंदिर प्रांगण में पूरी मेहनत और लगन के साथ पहाड़ी मंदिर में पुराने कलस जिसे साफ सफाई कर रंगों से कलाकृति फ्लॉवर पॉट गमला बनाया गया, साथ ही साथ रेलिंग टाइल्स हवन यज्ञ करुणा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा तैयार किया गया सभी सदस्य पुरे जीर्णवउद्धार ,सौदर्यीकरण,प्लांटेशन, पत्थरों में चित्रकारिता एवं साज सज्जा के साथ सेल्फी पॉइंट 5 नए कूड़ादान,यात्री प्रतीक्षालय का मरम्मत कार्य 8 दिनों में पूर्ण किया आज पहाड़ी मंदिर प्रांगण में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग अपने परिवार के साथ पहाड़ी मंदिर पूजा अर्चना कर  कलाकृतियों व खूबसूरती को देख कर करुणा फॉउंडेशन टीम के किये गय कार्यों का  सराहना किया, श्री रोहित साव (उपाध्यक्ष करुणा फाउंडेशन) जी के द्वारा राम जी की मूर्ति स्थापना व यज्ञ पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया किया गया । ज्ञातव्य  23 मार्च से कोरोना जैसे विषम महामारी में करुणा फाउंडेशन द्वारा मास्क वितरण भोजन वितरण स्वान को खाना खिलाना मरीजों को अस्पताल पहुचना विक्षिप्तों को आश्रम व सभी समाज के जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण शांतिनगर गुडरिपारा में शिविर का आयोजन झोपड़ी मरम्मत बिछड़े लोगों को परिवार से मिलना जैसे प्रत्येक सामाजिक कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए एवं निःस्वार्थ भाव से दीपक साव (रक्षित निरीक्षक) के नेतृत्व में करुणा फाउंडेशन संस्था के सभी सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Comments

Popular posts from this blog

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति