आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश वासियों को राम मंदिर के शिलान्यास की बधाई व भगवान राम के ननिहाल प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिये..
(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- आम आदमी पार्टी की प्रदेश वासियों को राम मंदिर के शिलान्यास की बधाई व भगवान राम के ननिहाल प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिये अब और न तरसाये ये कांग्रेस सरकार--कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष,आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़।
ट्वीट लगातार बढ़ रहे है, फेस बुक लाइव ऐसे शेयर हो रहे मानो युवाओं में भगवान राम ने व हनुमान जी ने अपने कौशल का रामबाण हथियार ही दे दिया है--उत्तम जायसवाल,प्रदेश सचिव।
24 जून से 14580 चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों व प्रदेश में बढ़ते बेरोज़गारी से परेशान युवाओं की पीड़ा को लेकर आम आदमी पार्टी अनवरत आंदोलन कर रही है ।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश वासियों को राम मंदिर के शिलान्यास की बधाई व भगवान राम के ननिहाल प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिये अब और न तरसाये ये कांग्रेस सरकार नही तो राम भक्त हनुमान के भक्त डिजिटल आन्दोलन को और धारदार बनाते हुये विवश कर देंगे । सरकार को युवाओं और शिक्षित बेरोज़गारों को न्याय दिलाने के लिये इतना ही नही अब घोषणाओं और जुमलो से काम नही चलेगा।
उत्तम जायसवाल, प्रदेश सचिव, ने कहा कि
#AAPkaDigitalYuvaAndolan
ट्वीट लगातार बढ़ रहे है, फेसबुक लाइव ऐसे शेयर हो रहे मानो युवाओं में भगवान राम ने व हनुमान जी ने अपने कौशल का रामबाण हथियार ही दे दिया है।भगवान राम भक्त हनुमान के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ के युवाओं व पीड़ित जनों की रोजगारी की समस्या अब पूरी तरह दूर होकर रहेगी। उन्हें कांग्रेस सरकार अब तक सिर्फ ठग रही है।
प्रदेश यूथ विंग के उपाध्यक्ष संत सलाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवाओं के रोजगार एवं 14580 चयनित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आम आदमी पार्टी अब आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है और डिजिटल युवा आंदोलन 1 अगस्त से 10 अगस्त तक लगातार इस संकल्प को और मजबूत बनाएगा। हम सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार प्रकाश डाल रहे है और आम जन भी ट्वीटर और फेसबुक पर उत्साह से आंदोलन में शामिल हो कर सफल बना रहे है ,लेकिन सिर्फ मीठे बोल बोलने वाली कांग्रेस सरकार पर इसका कोई असर नही हो रहा है।
प्रफुल्ल बैस ने वापस पार्टी में प्रवेश करते हुए कहा की आम आदमी पार्टी के इस डिजीटल युवा आंदोलन को युवा जन अब भगवान राम के मंदिर निर्माण की शुरुवात ही नही उनके ननिहाल प्रदेश का भी नवनिर्माण की शुरुवात आम आदमी पार्टी ने कर दी है।
आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया , प्रदेश अध्यक्ष, हितेश कुमार, ने बताया कि
#AAPkaDigitalYuvaAndolan ट्विटर ट्रेंड मे युवाओं का मन राम मंदिर शिलान्यास के साथ और सुदृण हो गया है और उनका कहना है कि रोज़गार दो नही तो गद्दी छोड़ो नही तो हम सड़क पर आर पार की लड़ने के लिए कमर कस रहे है।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने कहा है कि हमें भगवान राम के शांति दूत हनुमान के भक्तों के रूप में ये युवाओ का आंदोलन करने की जो शक्ति दी है ज्ञात रहे व व्यर्थ न जाए नही तो उग्र आंदोलन काँग्रेस सरकार झेल नही पायेगी।
डिजिटल युवा आंदोलन बहुत तेजी से सफल हो रहा है और हनुमान भक्त रूपी कार्यकर्ता इसे दिन दूना रात चौगुना तौर पर प्रचारित कर रहे है।
*अमन नाग*
जिला मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी
जिला नारायणपुर

Comments
Post a Comment
Thank You