क्वारंटाइन केंद्र पाऊरखेड़ा मेड़ो का निरीक्षण कर प्रवासी मजदूर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई एवं होम क्वॉरेंटाइन के लिए औषधि व काढ़ा का 15 दिनों के लिए वितरण किया गया
(गैंदलाल मरकाम) दुर्गुकोंदल:- आज दिनांक 4 अगस्त 2020 क्वारंटाइन केंद्र पाऊरखेड़ा मेड़ो का निरीक्षण कर प्रवासी मजदूर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई एवं होम क्वॉरेंटाइन के लिए औषधि व काढ़ा का 15 दिनों के लिए वितरण किया गया। होम क्वॉरेंटाइन के महत्व को समझाते हुए डॉक्टर के वी वेणुगोपाल ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाओ संबंधित जानकारी होम क्वॉरेंटाइन होम आइसोलेशन व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि उन्हें एक अलग कमरे में रहना है जो हवादार तथा स्वच्छ हो, व्यक्ति 28 दिवस तक घर में ही रहे व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक रहें एवं सर्दी खांसी बुखार सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण उत्पन्न होने पर तत्काल फोन पर जिला नोडल अधिकारी जिला सर्विलेंस अधिकारी खंड चिकित्सा अधिकारी या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करें ।खासते या छीकते समय रुमाल का उपयोग करें नियमित रूप से हाथ धोए और ऐसे प्रयोग किए कपड़ों रुमाल इत्यादि का साबुन डिटर्जेंट से धोना सुनिश्चित करें। अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेते रहें भीड़ वाले स्थान में जाने से बचे, घर के स्थान जैसे किचन हॉल इत्यादि का उपयोग कम से कम करें परिवार के अन्य सदस्यों के निकट संपर्क में ना आए बार बार अपना चेहरा या आंखें ना छुएं घर में अतिथि या अन्य बाहरी व्यक्तियों को आमंत्रित ना करें इधर उधर ना छींके न ही थूंके, जहां तक हो सके पानी भरे बर्तनों में ही थूंके जिससे छिटों से होने वाले संक्रमण की संभावना को कम किया जा सके जहां तक हो सके परिवार के कम से कम व्यक्ति ही होम आइसोलेटेड व्यक्ति के देखभाल करें देखभाल करने वाला व्यक्ति हमेशा मास्क पहनकर ही होम आइसोलेटेड व्यक्ति के समीप जाएं जहां तक हो सके परिवार के बाकी सदस्य अलग कमरे में रहें यदि ऐसा संभव ना हो तो कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाकर रखें ओम आइसोलेटेड व्यक्ति के संपर्क में आए सभी कपड़े बेडशीट टावल इत्यादि उनके द्वारा स्पर्श किये गए जैसे टेबल बेड फ्रेम इत्यादि तथा उनके द्वारा उपयोग किए जा रहे बाथरूम टॉयलेट इत्यादि को नियमित रूप से डिसइनफेक्टेड में साफ करें यदि घर में पालतू पशु हो तो उन्हें आइसोलेटेड व्यक्ति से दूर रखें।
औषधालय की कर्मचारी कुमारी सविता कोमरे सोना राम नेताम जगदीश मरकाम का सक्रिय सहयोग रहा इस अवसर पर सरपंच अनुज खरे एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे

Comments
Post a Comment
Thank You