कृषि विज्ञान केन्द्र ने किसानों को किया फलदार पौधों का वितरण


(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:-  जिला मुख्यालय नारायणपुर से लगे गांव केरलापाल में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा राज्य पोषित पोषण बाड़ी विकास योजनान्तर्गत ग्राम केरलापाल एवं पालकी के चयनित महिला किसानों को फलदार पौधा आम, अमरुद, कटहल, लीची, मूनगा इत्यादि का वितरण किया। 
इस योजना के अंतर्गत 20 ग्राम पंचायतो के 200 किसानों का चयन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले में किसानों के बाड़ियो में वर्ष भर फल, सब्जी का उत्पादन करते हुए कुपोषण को कम करना हैं। इस योजना में समस्त तकनीकी मार्गदर्शन कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा दिया जा रहा हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ दिब्येन्दू दास, कृषि मौसम वैज्ञानिक श्री उत्तम दीवान, कार्यक्रम सहायक पंकज केशरवानी, प्रक्षेत्र प्रबंधक श्रीमती सृष्टि तिवारी सहित महिला कृषक उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।