मास्क नहीं पहनने वालों पर नगर पालिका की बड़ी कार्यवाही


(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- जिले में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर आज बुधवार 22 जुलाई को नगर पालिका द्वारा 12 लोगों पर बड़ी कार्यवाही की गई है। नगर पालिका दल द्वारा जिले के सार्वजनिक स्थल, दुकानों, होटलों एवं बाजार क्षेत्र में मास्क लगाये बिना घुमते पाये जाने पर कार्यवाही करते हुए 1200 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही दुकानदारों एवं ग्राहकों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा एक समय में किसी भी दुकान में अधिक व्यक्तियों के नहीं रहने की समझाईश दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति