पुलिस और नक्सली के बीच फसा सरेंडर नक्सली, नक्सलियों ने मुखबरी के सक में उतारा मौत के घाट।
(रोहित साहू) सुकमा:- जिला के कूकानार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पेंदलनार के मुठेली पुजारी पारा के 35 वर्ष भीमा पिता कोसा की नक्सलियों ने बीती रात 11 से 12 के बीच धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी
प्राप्त जानकारियों के अनुसार 14 जुलाई की दरमियानी रात को भीमा के घर पर 20 से अधिक वर्दीधारी नक्सली आ धमके उन्होंने भीमा की पत्नि मुये और पिता कोशा को साथ मे लेकर घर से पीछे कुछ ही दूरी पर नाले के पास एक छोटी से टेकरी पर ले गए वहाँ पर नक्सलियों ने भीमा पर आरोप लगाते हुए कहा कि तुम पुलिस का मुखबरी करते हो तुम्हारे घर पुलिस आती है तुमने सरकार से 12 लाख रु लेकर पुलिस में सरेंडर किया है इस क्षेत्र में पुलिस को तुम ही बुलाते हो कहकर भीमा के पिता व पत्नि को वहीं रुकने को कहकर थोड़ी दूरी पर लेजाकर धारधार हथियार से गला रेतकर व चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने दो बार थाने बुलाकर भीमा की छोड़ दिया था
भीमा के पिता कोशा ने बताया कि कूकानार पुलिस दो बार भीमा को नक्सलियों का सहयोगी बताकर थाने ले गई थी तथा पूछताछ करने के पश्चात उसे छोड़ दिया था उसी समय से भीमा नक्सलियों को खटकने लगा था व रात्रि में उस पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाकर हत्या कर दी।
पांच बच्चे ,पत्नि व बूढ़े पिता पर भी तरस नहीं खाया नक्सलियों ने मुठेली के ग्रामीणों ने बताया कि मात्र एक एकड़ जमीन पर निर्भर था भीमा का पूरा परिवार किसी प्रकार मजदूरी कर अपने पांच बच्चे पत्नि व बूढ़े पिता का सहारा बन जीवन यापन कर रहा था भीमा ,नक्सलियों ने उन पर भी तरस नहीं खाया भीमा के जाने के बाद यह परिवार बिखर गया है।

Comments
Post a Comment
Thank You