कलेक्टर ने सीमावर्ती राज्यों से जिले में प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध


(रोहित साहू) सुकमा:- कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने सुकमा जिले से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में कोरोना वायरस के प्रकरणों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए दूसरे राज्यों से जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
 कलेक्टर ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों से लोगों के जिले में प्रवेश से संक्रमण की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए अति आवश्यक एवं गुड्स कैरियर सेवाओं को छोड़कर आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
आपातकालीन परिस्थितियों में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी से आवागमन की अनुमति प्राप्त की जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।