पुलिस विभाग द्वारा बकरीद पर्व शांति पूर्ण मनाने दिए आवश्यक दिशा निर्देश : बकरीद पर्व शांति पूर्वक मनाने पुलिस द्वारा कोविड -19 को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश :


(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:-  मुस्लिम समाज द्वारा दिनाँक 01.08.2020 को ईदुल जुहा (बकरीद) का पर्व मनाया जाएगा। वर्तमान में कोविड-19 के समय काल को दृष्टिगत रखते हुए श्री मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार श्री जयंत वैष्णव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा आज दिनाँक 29.07.2020 को पुलिस कार्यालय नारायणपुर में मुस्लिम समाज के प्रमुख व्यक्तियों की बैठक लिया गया,बैठक में दिनाँक 27.07.2020 से 02.08.2020 तक नगरपालिका क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा घोषित लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए पर्व के दौरान दिनाँक 01.08.20 को कुल 9 व्यक्तियों को प्रातः 7.30 से 8.30 बजे तक मस्जिद में नमाज पढ़ने तथा दिनाँक 31.07.20 शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक एवं दिनाँक 01.08.20 से प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक समय निर्धारित चिकन/मटन मार्किट में दुकानें खोलने के दी गयी अनुमति से अवगत कराते हुए शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण पर्व मनाने आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पर्व के दौरान समाज के लो
गों में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु शोसल डिस्टेनसिंग का पालन करने व चेहरे पर मास्क लगाने तथा सेनेटाइजर का उपयोग करने का निर्देश दिया गया। पर्व के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मुस्लिम समाज को आश्वस्त किया गया। बैठक में अंजुमन इस्लामीया कमेटी के सदर मो.फिरोज खान पूर्व सदर मो.जावेद, डॉ. वली आज़ाद, रियाज अख्तर, मस्जिद के इमाम अकरम हुसैन एवं पुलिस विभाग से श्री प्रशांत राव आहेर निरीक्षक थाना प्रभारी नारायणपुर उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति