मास्क नहीं पहनने वाले 120 लोगों पर लगा स्पॉट फाइन


(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- जिले में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर आज गुरुवार 16 जुलाई को नगर पालिका द्वारा 8 लोगों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई है। नगर पालिका दल द्वारा जिले के सार्वजनिक स्थल, दुकानों, होटलों एवं बाजार क्षेत्र में बिना मास्क के पाये गये अब तक कुल 120 व्यक्तियों पर प्रति व्यक्ति 100 रूपए का स्थल पर ही स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गइ है। इस प्रकार 12000 रूपए का जुर्माना वसूला गया है। साथ ही दुकानदारों एवं ग्राहकों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा एक समय में किसी भी दुकान में अधिक व्यक्तियों के नहीं रहने की समझाईश दी गई। नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर मास्क नहीं पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने एवं एक समय में एक दुकान के  अंदर अनुमति व्यक्तियों से अधिक व्यक्ति पाये जाने पर स्पॉट फाइन करने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।