ग्राम पंचायत बम्हनी के गुडीपारा मे स्नान ग्रह नहीं होने से और हैडपंप के सामने दल दल होने से ग्राम की महिलाए को होती है।परेशानी सचिव संरपच नहीं दे रहे है ध्यान।


(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- कई बार अवगत कराने के बावजूद सरपंच सचिव पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं।ग्रामीणो का कहना है।कि हम ग्रामीण इस बात को लेकर पंचायत मे  
कई बार अवगत कराए जहा किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की गई है। हा पे हा बोलते हुये बात को टाला जा रहा है।जिस से।कई कार्य अधुरे और अनिर्मित पड़े हुए हैं जब भी ग्रामीणों के द्वारा इस बात की पंचायत में पुनर्विचार किया जाता है सचिव सरपंच द्वारा ग्रामीणों को दिलासा देकर पंचायत से वापस भेज दिया जाता है।ग्रामीण रतनी कुमेटी मोती राम कुमेटी ओमेशवर कुमेटी 
आदि ग्रामीणो के द्वारा बताया गया। 
कि हमारे गांव में अब तक ना ही हेंड पम्प में स्नानागृह, निकासी नाली, सी सी रोड एंव पेयजल कि भी व्यवस्था नही है ।
आगे ग्रामीणों का कहना है कि निकासी नाली नहीं होने से गली मोहल्ले में किचड़ की लंबी कतार दलदल का रुप धारण कर लेती है जिससे बारिश के दिनों में चलने पर और भी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, साथ ही हेंड पंप के बगल नहाने की सुविधा नहीं होने से गांव महिलाएं सचिव सरपंच के लिए नाराजगी व्यक्त करते हुए बताते हैं कि हमें बाहर निकल कर हेंड पम्प पर जा कर स्नान करने में बड़ी दिक्कत होती है , जिससे हम ग्रामीण महिलाएं कहीं घर से बाहर नहीं जा पाते, 
महिलाएं बताते हैं कि सचिव सरपंच को इस परेशानी को लेकर कई दफा अवगत कराया गया है पर हम उनकी कि चिकनी चुपड़ी बातों को सुन सुन कर परेशान हो चुके हैं , इस सम्बंध में प्रशासन क्या कदम उठाती है ये तो अधिकारी गण ही तय कर पाएंगे

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति