कोदापाखा के कर्मचारियों द्वारा क्वॉरेंटाइन केंद्र मेडो़ बांगाचार का निरीक्षण किया गया और क्वॉरेंटाइन में रखे गए लोगों का स्वास्थ्य के बारे में ली गई जानकारी।
(गैंदलाल मरकाम) दुर्गुकोंदल:- शासकीय आयुर्वेद औषधालय कोदापाखा के कर्मचारियों द्वारा क्वॉरेंटाइन केंद्र मेडो़ बांगाचार का निरीक्षण किया गया और क्वॉरेंटाइन में रखे गए लोगों का स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर होम क्वारेंटाइन के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के औषधि एवं काढा़ 15 दिनों के लिए दिया आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर के वी गोपाल की उपस्थिति में होम क्वारंटाईन के महत्व बताते हुए कोविड-19 से बचाव के उपाय को अपनाने के लिए कहा गया एवं शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में उसके प्राकृतिक रूप प्रतिरोधक प्रणाली को भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है इस रोग में बचाव ही सबसे अच्छी चिकित्सा है अतः इस रोग से बचने के लिए शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय करना ही बेहतर है सामान्य आयुर्वेदिक उपाय जैसे सुबह शाम तीन नारियल का तेल या घी नाक के दोनों छिद्रों में लगाएं केवल एक चम्मच तील नारियल तेल को मुंह में लेकर 2 से 3 मिनट कुरला की तरह मुंह में ही घूमाए उसके बाद उसे कुरले की तरह ही थूक दे फिर गर्म पानी से कुर्ला कर ले ऐसा दिन में 1 से 2 बार करें खांसी गले में खराश के लिए दिन में कम से कम एक बार पुदीना के पत्ते अजवाइन डालकर पानी को भाप ले खांसी गले में खराश होने पर लौंग के चुर्ण में गुड़ या शहद मिलाकर दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें इसके अलावा सोठ के पाउडर में लहसुन मिलाकर सेवन करने से मरीजों की इम्यूनिटी ताकत बढ़ती है सौंठ में वात न कफ नामक एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ भूख कम लगने व सुस्ती को दूर करने की भी इसमें गुण पाए जाते हैं वही लहसुन वात नाशक एंटीवायरल एंटी बैक्टीरियल एंटी फंगल व कोलेस्ट्रोल को कम करने में सहायक होता है यह जोड़ों का दर्द कम करने के साथ ही दिल का ब्लैकेज तक दूर कर देता है यह बेहतरीन एक दोष नाशक है डॉक्टर के वी गोपाल द्वारा हरी पत्तेदार मौसम के अनुसार मिलने वाली चौलाई भतुआ चरोटा चेच करमता सुनसुनिया जैसी भाजी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने में अधिक कारगर हैं एंटी ऑक्सीडेंट गुण के आधार पर कोरोना से लड़ने में यह सक्षम है औषधालय के कर्मचारी सविता कोमरे सोनाराम नेताम जगदीश मरकाम के अलावा पंच जंगलू राम समरथ जागेश्वर मारिया एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment
Thank You