जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 28 को


(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 28 जुलाई को शाम 4 बजे कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित की गयी है। उक्त बैठक में पिछली बैठक के कार्यवृत का अनुमोदन, जमा/अग्रिम अनुपात, किसान के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु विशेष अभियान, वार्षिक साख योजना की समीक्षा एवं लक्ष्य, शासकीय ऋण योजनांतर्गत बैंकों को लक्ष्य का आबंटन, शासकीय ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, पीएम मुद्रा लोन, वित्तीय समावेशन पर चर्चा एवं समीक्षा, प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं की समीक्षा, प्रधानमंत्री जनधन योजनांतर्गत खातों का आधार सीडिंग की समीक्षा सहित दिये जाने वाले प्रशिक्षण आदि पर चर्चा की जायेगी। उक्त बैठक में सभी सदस्य बैंकों के प्रतिनिधियों एवं शासकीय विभागीय अधिकारियों को उपस्थित होने कहा गया हैं

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति