हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी के प्राचार्य व संकुल समन्वयक की जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय ने बैठक ली।


(गैंदलाल मरकाम) दुर्गुकोंदल:- दुर्गुकोंदल/पखांजुर के अंतर्गत आने वाले समस्त हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी के प्राचार्य व संकुल समन्वयक की जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय  ने बैठक ली। बैठक  दो शिप्ट में हुई पहले शिप्ट में पखांजुर अंतर्गत आने वाले समस्त हाई स्कूल,हायर सेकण्डरी स्कूल व संकुल समन्वयक की बैठक की शुरुआत में मेधावी छात्रों का सम्मान प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह के साथ किया गया।संस्था प्रमुख को बेहतर परीक्षा परिणाम पर बधाई दी।

वर्तमान समय मे चूंकि ऑफ लाइन क्लास संचालित नही जो रही है इसलिए ऑन लाइन क्लास लेने पर जोर दिया।ऑन लाइन क्लास लेने व विद्यार्थियों के जुड़ने की गति धीरे होने पर  सभी शिक्षक व विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से जोड़ने की बात की।तथा सभी संस्था प्रमुख को अपने विद्यालय के शिक्षक को वर्चुवल क्लास लेने के निर्देशित किया तथा ऑन लाइन क्लास में होने वाली परेशानी को देखते वर्चुवल क्लास का निर्माण किस तरह करे इस पर जिला प्रोग्रामर उमेश चन्द्राकर जी के द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की।

पढ़ाई तुहर दुवार के जिला एडमिन संजीत श्रीवास्तव जी के द्वारा ऑन लाइन क्लास पर मीटिंग कैसे अटैंड करे,बच्चो को कैसे जोड़े,ईडी का निर्माण पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर खण्ड़ शिक्षा अधिकारी दुर्गुकोंदल केशव साहू,अर्जुन सर्फे,सहायक खण्ड़ शिक्षा अधिकारी अंजली मंडावी,प्रकाश पोद्दार खण्ड़ स्रोत समन्वयक राम रतन यादव  विकास खण्ड दुर्गुकोंदल के अंतर्गत आनेवाले संस्था के समस्त  प्राचार्य संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति