17 जुलाई को आदिवासी समाज प्रमुखों की बैठक


(रोहित साहू) सुकमा:- आदिम जाति एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के आदिवासी संग्रहालय में छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजातियों, विशेष पिछड़ी जनजातियों कि जीवनशैली से संबंधित विषय वस्तु की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

 प्रदर्शनी हेतु सांस्कृतिक विशिष्टता के आधार पर जनजातियों के पारंपरिक परिधान, विशिष्ट अवसरों पर पहनी जाने वाली वेशभूषा, आभूषण, घरेलू उपकरण, शिकार उपकरण, वाद्य यंत्र आदि के संकलन के संबंध में आवश्यक चर्चा के लिए आदिवासी समाज प्रमुखों की बैठक 17 जुलाई 2020 को दोपहर 2 बजे से आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय सुकमा में आयोजित की जाएगी।

 बैठक में राज्य कार्यालय के सहायक अनुसंधान अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति