कलेक्टर ने ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीन का किया निरीक्षण


(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने आज दोपहर बाद जिला कलेक्टोरेट स्थित वेयर हाऊस में रखे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) और वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने जिले को आबंटित मशीनोें की संख्या और मशीनों की रख-रखाव और सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरी शंकर नाग एवं निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

सरकारी लाभ दिलाने अनिता की उम्र के 32 सावन कैसे बीते उसे...पता नहीं चला बच्चों की तोतली बोली और उनकी मुस्कान ही अब उसकी जिन्दगी का हिस्सा

नारायणपुर में करुणा की दीवाल का शुभारंभ।

हिंदू मंदिर को तोड़कर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने के विरोध में शिवसेना।