दूर्गूकोंदल में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन आज।


(गैंदलाल मरकाम) दूर्गूकोंदल:- जरूरत मंद लोगों के लिए जिला अस्पताल कांकेर के ब्लड बैंक एवं ब्लड डोनर फाउंडेशन भानुप्रतापपुर  रक्तवीर क्लब दुर्गूकोंदल के संयुक्त तत्वावधान से दूर्गूकोंदल में आज  प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ब्लड डोनर फाउंडेशन के आकाश सोलंकी ने बताया कि कांकेर जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम यहाँ आकर सभी रक्तदाताओं से रक्त लेंगे रक्तवीर क्लब दूर्गूकोंदल के सदस्य शिवचरण सिन्हा रवि शर्मा उमेन्द्र यादव ने कहा कि हम पहली बार दूर्गूकोंदल में रक्तदान शिविर कराने जा रहे है उन्होंने बताया कि स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों के लिए हम रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं और सभी से अपील कर रहे हैं कि अधिक से अधिक दूर्गूकोंदल के क्षेत्र के लोग सम्मिलित होकर रक्तदान शिविर को सफल बनाएं इस रक्तदान शिविर में शंकर पाढ़ी  ओम साईं ट्रांसपोर्ट कॉन्ट्रेक्टर भानुप्रतापपुर स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम देव शारस्वत विशेष सहयोग कर रहे हैं गोकुल रावटे एवं अमीत कैमरों ने कहा कि रक्तदान शिविर 10 बजे से लेकर 2 बजे तक चलेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पिछे ट्रेनिंग हाल में शिविर लगेगा अभी तक 45 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है रक्तवीर क्लब के सदस्यों ने क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील किया है

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।