प्रधानमंत्री आवास योजना अपूर्ण कर पूरे पैसे के घोटाले का मामला सामने आया है, जिसकी सिकायत लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
(रोहित साहू) सुकमा :- ग्राम पंचायत पाकेला में शासन की अतिमहत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अत्यन्त गरीब परिवारों को लाभान्वित करने के उददेश्य से आवास आंवटित किया जाता है ।
किन्तु उस पंचायत मे हितग्रहियों के आवास तीन से चार वर्ष हो गये, अब तक पूर्ण नही कराया गया तथा अपूर्ण आवास को पूर्ण बताकर पूरी राशि आहरित कर ली गई । जिसका हितग्रही को भी जानकारी नहीं दी गई । कई आवास तो ऐसे है , जो धरातल पर बने ही नही पर राशि आहरण कर ली गई है । बहुत से आवास खण्डहर ने तब्दील हो चुकैं है। जिस पर अब कुछ नहीं हो सकता है इसका जिम्मेदार कौन होगा । जो बने भी है , तो यह रहने लायक नहीं बनाया गया है!


Sahi hai
ReplyDeleteSahi hai
ReplyDelete