तमाशबीन भीड़ देखती रहीं नजारा, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा व उनकी टीम ने अपनी गाड़ी में घायलों को अस्पताल पहुँचाया
डीएसपी ट्रैफिक व उनकी टीम ने एक बार फिर से मानवता की मिसाल पेश की
घायलों को उठाने के दौरान वर्दी हुई लाल
(रोहित साहू)सुकमा:- अभी करीब 8 बजे न्यू सर्किट हाउस के सामने दो बाइक में जबरदस्त भिड़त हो गयी और उसमें सवार दोनों ही व्यक्ति को गंभीर चोटें आई । दोनों की स्थिति नाजुक थी । तमाशबीन भीड़ एक बार फिर वहां इकठ्ठा होकर तमाशा देखती रही लेकिन किसी ने भी उन्हें अस्पताल पहुँचाने के बारें में नहीं सोचा । लोग यह देख रहें थे कि सांस चल रही हैं कि नहीं ??
इतने में ही पेट्रोलिंग कर रहें डीएसपी ट्रैफिक अनिल विश्वकर्मा वहां पहुँचे और तुरंत दोनों घायलों को अपने गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। समय पर उपचार मिलने पर उनकी जान बच पाई। घायलों को उठाने के दौरान डीएसपी सर की पूरी वर्दी खून से लतपत हो गयी थी।


Excellent example of both duty & humanity put forth Anil Sir..we proud of you.Stay safe.
ReplyDelete