पेन्टापाड़ ग्रामीण व AIYF/AISF के साथी पहुंच कर दिया कलेक्टर को पत्र। स्कूल और आंगनबाड़ी बनाने की करी मांग। कहा हमें बच्चों को बनाना है शिक्षित :- पेन्टापाड़ ग्रामीण व AIYF/AISF
(रोहित साहू)सुकमा:- ग्राम पंचायत पेन्टापाड के अन्तर्गत 9 गांव है जिनमे 3 गांव के आस पास में ना स्कूल हैं ना आंगनबाड़ी केंद्र है इससे तीनो गांव के बच्चे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र ना होने के कारण शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।
जिसे देखते हुए ग्राम पंचायत पेन्टापाड के बच्चो के भविष्य के लिए सारे ग्रामवासी ने कलेक्टर को पत्र लिखा, जिसमें ग्राम पंचायत पेन्टापाड के आश्रित गांव सिंगनमडगू, छोटेकेड़वाल, कुम्हारपदर में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र खोलने/संचालन करने की मांग की गई।
फेडरेशन के साथी ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्षमहेश कुंजाम और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के प्रदेश महासचिव देवा राम मंडावी भी सामिल रहे


Comments
Post a Comment
Thank You