भाजयुमो ने छत्तीसगढ़ सरकार का जिलेभर में 100 पुतला दहन किया।
(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला संगठन द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले में निवासरत कार्यकर्ताओ द्वारा अपने घरों में पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष सुदीप झा ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के आह्वान पर संपूर्ण प्रदेश भर में 3 जुलाई को 3:00 बजे तीन कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार का 3000 पुतला दहन का आयोजन किया गया था। इसी तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नारायणपुर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने भी अपने निवास के सामने जिले भर के विभिन्न मंडलों में छत्तीसगढ़ सरकार का 100 पुतला दहन किया है। इस अनोखे प्रदर्शन में युवाओं ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़ की सरकार ने युवाओं का विश्वास खो दिया है आलम यह है कि बेरोजगार मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्महत्या कर रहे है ऐसे में युवाओं से जुड़े अनेक विषयों के प्रति शासन के ध्यानाकर्षण के लिए धारा 144 और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सिर्फ पांच की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदर्शन करना चाहे तो उन्हें सैकड़ों की संख्या में पुलिस ने विगत दिनों रोका था 13 जिलों में 1 जुलाई वाला कार्यक्रम नहीं होने दिया गया। इसी से क्षुब्ध होकर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में अपने निवास के सामने इस कार्यक्रम को अंजाम देना तय किया। एक युवक के द्वारा बेरोजगारी से व्यथित होकर मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया गया है यह सभ्य समाज पर बदनुमा दाग है या संविधान में वर्णित कल्याणकारी राज्य की अवधारणा की असफलता को इंगित करता है।छत्तीसगढ़ की सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो सब्जबाग दिखाया था।उससे बेरोजगार व्यतीत है तथा आक्रोशित है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के विरुद्ध आंदोलन की प्रक्रिया अपनाते हुए यह मांग कर रहा है की आत्मदाह के पीड़ित युवा की समस्या का हल तत्काल प्राथमिकता के साथ किया जाए। तथा पीड़ित परिवार को यथोचित सहायता अभिलंब प्रदान किया जाए।साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारों को ढाई हजार रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का जो वादा किया था उसे जुलाई माह से प्रारंभ किया जाए। एवं राज्य सरकार के शपथ ग्रहण के दिनांक से शेष बेरोजगारी भत्ता की राशि को दिया जाए राज्य सरकार के द्वारा अनेक भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाना था उसके से इस प्रक्रिया को तुरंत पूरा किया जाए जैसे आरक्षक भर्ती प्रक्रिया लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित परीक्षा सहायक प्रोफेसर सूबेदार सब स्पेक्टर प्लाटून कमांडर के लिए जारी किया गया विज्ञापन को तुरंत ही प्रारंभ किया जाए।15000 शिक्षकों की लंबित विज्ञापन को जारी करते हुए प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए। व्यवसायिक परीक्षा मंडल व्यापम के द्वारा जारी किए जाने वाले विज्ञापन अघोषित रूप से रोक दिया गया है,उसको तुरंत जारी किया जाए।कोरोना के संक्रमण कालीन परिस्थितियों के मद्देनजर राज्य सरकार के द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी वर्गों के परीक्षार्थियों से अगले 2 वर्ष तक किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाए।मांग नही मानने की दशा में भारतीय जनता युवा मोर्चा आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। पुतला दहन के दौरान भाजयुमो महामंत्री राहुल पटेल नरेन्द्र मेश्राम प्रशांत ठाकुर मण्डल अध्यक्ष जैकी कश्यप रवि साहू प्रितेश जैन अविनाश देवांगन संत नाथ उसेंडी एवं सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों में पुतला दहन किया।


Comments
Post a Comment
Thank You