ऑल इंडिया स्टूडेन्टस् फेडरेशन /ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ने 10 वी व 12वी के टाॅपर छात्रों को किया सम्मानित।


सुकमा जिले के 10 वी व 12़वी में टाॅपर होनहार छात्रों के घर परिवार के बीच पहुंच प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर शुभकामनाएं  व उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

(रोहित साहू) सुकमा:- आज दिनांक 08/07/2020 को   ऑल इंडिया स्टूडेन्टस् फेडरेशन व ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन सुकमा के व्दारा जिले में 10 वी, 12 वी के टाॅपर छात्रों व परिवार के बीच पहुंच कर कक्षा 10 वी की  छात्रा कु. लिसा लोहिया  95.50 प्रतिशत (प्रथम स्थान ) सुकमा व कक्षा 10वी में कु. समृद्धि काॅलोनी ने 92.33 प्रतिशत (तृतीय स्थान ) सुकमा प्राप्त कर किये गये होनहार छात्रों को प्रमाण पत्र देकर  छात्र नेता प्रदेश अध्यक्ष - महेश कुंजाम, उपाध्यक्ष -उमेश मरकाम (AISF) , महासचिव देवा राम मंडावी, प्रदेश उपाध्यक्ष - राजेश नाग (AIYF) के व्दारा सम्मानित कर शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर सभी होनहार छात्रों को उनकी मेहनत, जज्बा, व होनहार को सम्मान करते हुए जिले के हर छात्रों को सीख व  होनहार भरने का संदेश दिया। साथ ही प्रदेश में नाम रोशन किया और  परिवार, स्कूल व शिक्षको का नाम रोशन कर गौरवान्वित किया ।होनहार छात्रों को , उनकी परिवार को , स्कूल के सभी शिक्षको ,जिला प्रशासन को AISF /AIYF धन्यवाद व शुभकामनाएं समर्पित करता है।

कु. लिसा लोहिया नहीं होने पर उनके माता-पिता को प्रशस्ति पत्र दिया गया।।

Comments

Popular posts from this blog

अबूझमाड़ के चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर बीएन बन पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर ...

मुख्यमंत्री सहायता कोषः श्री रजनू नेताम और उनकी पत्नी श्रीमती श्यामबती नेताम ने 1 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति