सांसद श्री दीपक बैज और विधायक श्री चंदन कश्यप ने ग्राम पंचायत को सौंपे पानी टैंकर


(गैंदलाल मरकाम) नारायणपुर:- सांसद बस्तर संसदीय क्षेत्र श्री दीपक बैज और विधायक नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र श्री चंदन कश्यप ने अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत माहका के ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत माहका को पानी का टैंकर प्रदान किया है। ग्राम पंचायत माहका में सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान पानी आवश्यकता महसूस हो रही थी। इस समस्या से ग्रामीणों ने विधायक श्री कश्यप को अवगत कराया था। ग्रामीणों की समस्या पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए विधायक श्री कश्यप ने विधायक निधी से ग्राम पंचायत माहका को पानी का टैंकर प्रदान किया है। टैंकर प्रदान किए जाने पर स्थानीय निवासी ने हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जनपद पंचायत अध्यक्ष नारायणपुर श्री पंडीराम वड्डे, जनपद पंचायत अध्यक्ष ओरछा श्रीमती मालती नुरेटी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, संगठन पदाधिकारी श्री रजनू नेताम के अलावा अन्य जनप्रतिनिधी, पंचायत पदाधिकारी के अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

विधायक अनूप नाग और कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने किया निरीक्षण

वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन।

कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विधानसभा सत्र के प्रश्नों का उत्तर देने करें नोडल अधिकारी की नियुक्ति